REET Cut Off 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित REET 2025 परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है. अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स का बेसब्री से इंतजार है. परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को राज्यभर में किया गया था. उत्तर कुंजी के साथ मास्टर पेपर भी वेबसाइट पर उपलब्ध है. जिसे देखकर परीक्षार्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.
REET 2025 का रिजल्ट कब आएगा?
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) द्वारा REET का रिजल्ट और कट ऑफ दोनों ही अप्रैल 2025 में जारी किए जाने की संभावना है.
- परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार reet2024.co.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे.
- इससे पहले उम्मीदवारों को अपनी उत्तर कुंजी से मिलान कर लेना चाहिए ताकि अनुमान लगाया जा सके कि वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे या नहीं.
कौन होगा REET Mains के लिए योग्य?
REET एक पात्रता परीक्षा है जो राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी होती है. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा.
REET कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.
REET 2025 न्यूनतम योग्यता अंक
राज्य सरकार ने REET परीक्षा में अलग-अलग वर्गों के लिए पासिंग मार्क्स तय किए हैं. नीचे दी गई तालिका से आप अपनी कैटेगरी के अनुसार जान सकते हैं कि आपको पास होने के लिए कितने अंक लाने जरूरी हैं.
वर्ग | TSP क्षेत्र | Non-TSP क्षेत्र |
---|---|---|
सामान्य | 60% | 60% |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 36% | 55% |
SC, OBC, MBC, EWS | 55% | 55% |
पूर्व सैनिक / विधवा | 50% | 50% |
PwD (दिव्यांग) | 40% | 40% |
सहारिया जनजाति | 36% | 36% |
कैटेगरी वाइज संभावित कट ऑफ
REET लेवल 1 की परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. नीचे कैटेगरी वाइज संभावित कट ऑफ दी गई है:
कैटेगरी | अनुमानित कट ऑफ मार्क्स (Level 1) |
---|---|
General | 195–205 अंक |
OBC | 190–200 अंक |
EWS | 185–195 अंक |
MBC | 180–190 अंक |
SC | 170–180 अंक |
ST | 165–175 अंक |
PwD | 150–160 अंक |
REET Level 2 Science-Maths Cut Off 2025
यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 6 से 8 तक गणित-विज्ञान पढ़ाना चाहते हैं.
कैटेगरी | कट ऑफ (संभावित) |
---|---|
General | 195–205 |
OBC | 185–195 |
EWS | 180–190 |
MBC | 180–190 |
SC | 160–170 |
ST | 155–165 |
PwD | 145–155 |
REET Level 2 SST Cut Off 2025
कक्षा 6 से 8 तक सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के लिए उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं.
कैटेगरी | कट ऑफ (संभावित) |
---|---|
General | 210–220 |
OBC | 200–210 |
EWS | 195–205 |
MBC | 195–205 |
SC | 180–190 |
ST | 170–180 |
PwD | 155–170 |
हिन्दी विषय के लिए संभावित कट ऑफ
REET में हिंदी विषय की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए संभावित कट ऑफ इस प्रकार हो सकती है:
कैटेगरी | अनुमानित कट ऑफ |
---|---|
General | 220–230 |
OBC | 210–220 |
EWS | 205–215 |
MBC | 205–215 |
SC | 195–205 |
ST | 190–200 |
PwD | 170–180 |
अंग्रेजी विषय के लिए संभावित कट ऑफ
कैटेगरी | अनुमानित कट ऑफ |
---|---|
General | 190–200 |
OBC | 185–195 |
EWS | 180–190 |
MBC | 180–190 |
SC | 165–175 |
ST | 160–170 |
PwD | 150–160 |
संस्कृत विषय के लिए संभावित कट ऑफ
कैटेगरी | अनुमानित कट ऑफ |
---|---|
General | 200–210 |
OBC | 195–205 |
EWS | 185–195 |
MBC | 185–195 |
SC | 175–185 |
ST | 170–175 |
PwD | 155–170 |
रिजल्ट और कट ऑफ के बाद क्या करें?
REET कट ऑफ और रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होना होगा. इसके लिए जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी जिसमें परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी होगी.